फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा के गणेश सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 21 Dec 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पेंटर फार्म निवासी एसएसबी जवान गणेश सिंह राणा को बीते दिवस एसएसबी के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह पदक झारखंड के दुमका जिले और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी गणेश सिंह राणा को 26 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति का वीरता पदक, एसएसबी महानिदेशक का स्वर्ण पदक, स्वर्ण पदक एक स्टार, स्वर्ण पदक दो स्टार और महानिदेशक पत्र से नवाजा जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गांव पेंटर फार्म, बनबसा में हर्ष की लहर है।
गणेश सिंह ने 10वीं तक की शिक्षा डेविड पेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंटर की शिक्षा बनबसा शारदा इंटर काॅलेज से की। वर्ष 2015 में एसएसबी में भर्ती हुए गणेश सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनका कहना है कि अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड राज्य से उन्हें यथोचित सम्मान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें