बनबसा (चंपावत)। बनबसा सैनिक छावनी निवासी प्रियांशु राज पुत्र नवल किशोर का फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चयन हुआ है। वह हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उसके फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर परिजनों के अलावा बनबसा सेना छावनी के लोगों में खुशी का माहौल है।
प्रियांशु ने हाईस्कूल और इंटर सेना छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय से करने के बाद बीएससी टनकपुर महाविद्यालय से किया। इसके बाद उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर के लिए नोएडा में कोचिंग की। उनके पिता नवल किशोर बनबसा सेना छावनी में कार्यरत हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दंगलों में पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने बनबसा सेना छावनी में अपने आवास पर अखाड़ा भी बना रखा है जहां वह कुश्ती का नियमित अभ्यास करते हैं। युवाओं को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।