फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने के विरोध में फिर मुखर हुए पुजारी

Thu, 13 Jun 2019 11:15 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां श्री पूर्णागिरि धाम ट्रस्ट को लेकर बैठक कर विरोध की रणनीति बनाते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम के संचालन के लिए ट्रस्ट बनाने संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश सरकार से तीन माह मेें जवाब मांगने से पुजारियों की चिंता और बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पुजारियों ने एक बार फिर बैठक कर विरोध जताया और तय किया कि इस मामले में सीएम से मिला जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुजारियों ने ट्रस्ट के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि मां पूर्णागिरि धाम पर पुजारियों का पुस्तैनी अधिकार है। धाम से पुजारियों के परिवारों की रोजी-रोटी चलती है और वे अपनी रोजी-रोटी पर किसी तरह की आंच नहीं आने देंगे।

तय किया गया कि जल्द ही पुजारियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। कुछ दिन पहले ही पूर्णागिरि ट्रस्ट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से तीन माह के अंदर ट्रस्ट को लेकर नजरिया स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 बैठक में गिरीश पांडेय, मथुरा दत्त पांडेय, कैलाश पांडेय, नीरज पांडेय, किशन तिवारी, दीपक तिवारी, प्रकाश पांडेय, मोहन पांडेय, सुरेश तिवारी आदि पुजारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें