फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा शारदा का जलस्तर, अलर्ट जारी

Thu, 13 Jun 2019 11:11 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शारदा का जल स्तर बढ़ने से जलमग्न हुई टनकपुर स्नानघाट में लगी अस्थायी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी से ग्लेशियर पिघलने और पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश से शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने शारदा स्नानघाट में लगी दुकानें 15 जून के बाद हटाने के आदेश दिए हैं। वहीं बाढ़ सुरक्षा के लिहाज से खतरे की जद में आ रहे 25 परिवारों को अलर्ट रहने का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बताया गया कि गर्मी में ग्लेशियरों के पिघलने और पहाड़ों में रुक-रुक कर हो रही मानसून पूर्व बारिश से भी जल स्तर बढ़ा है। बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक इन दिनों नदी का जलस्तर छह हजार से बढ़कर 27 हजार क्यूसेक के करीब पहुंच गया है।

जल स्तर बढ़ने से पूर्णागिरि मेले के लिए स्नानघाट में लगी पालिका की तहबाजारी दुकानें जलमग्न हो गई हैं। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नगर पालिका द्वारा स्नानघाट में लगाई गई दुकानों को 15 जून के बाद हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शारदा चुंगी क्षेत्र के 25 ऐसे मकान स्वामियों को अलर्ट रहने के नोटिस जारी किए गए हैं जो बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील हैं। तहसीलदार खुशबू ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें