फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम आया दबाव: फिर से शुरू होंगे चंपावत पॉलीटेक्रिक में प्रवेश

विज्ञापन
चंपावत राजकीय पॉलीटेक्निक का नव निर्मित भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। आखिरकार विपक्ष और लोगों का दबाव काम आ गया। अब चंपावत राजकीय पॉलीटेक्निक में ताले नहीं लटकेंगे। यहां फिर से दाखिले होंगे। वहीं पॉलीटेक्निक भवन को भी अब उच्च शिक्षा विभाग को नहीं दिया जाएगा। इस आशय के आदेश प्राविधिक शिक्षा निदेशक हरि सिंह ने बुधवार को जारी किए।
विज्ञापन

2014 में खुले पॉलीटेक्निक में ताले लटकने के अंदेशे के मामले को अमर उजाला 17 जून से प्रमुखता से उठाता रहा। बाद में प्राविधिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते चंपावत सहित नौ संस्थानों में नए प्रवेश को बंद कर दिया था। साथ ही यहां के पालीटेक्निक भवन को उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन अब प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने इस फैसले को पलट दिया है। फिर से प्रवेश के लिए चंपावत को काउंसलिंग में शामिल करने और संस्था के भवन को हस्तांतरित नहीं करने के आदेश दिए गए हैं।
चंपावत पॉलीटेक्निक के प्रभारी रोहित जोशी ने बताया कि चंपावत पॉलीटेक्निक के लिए 26 अक्तूबर से चार दिन तक काउंसलिंग होगी। अलबत्ता यहां पढ़ रहे दस विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों को भेजे जाने के आदेश को अभी स्थगित नहीं किया गया है। नगर पालिका के किराये के भवन में खुले इस पालीटेक्निक में एक ट्रेड (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) चल रहा है। जगह की कमी से इलेक्ट्रिकल शाखा शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भाजपा ने मनाया जश्र
चंपावत के राजकीय पालीटेक्निक के बंद होने का अंदेशा खत्म होने से भाजपा गदगद है। पार्टी ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना आदि ने कहा कि विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रयासों से पॉलीटेक्रिक पर लटकी तलवार हट सकी। विधायक इसे लेकर 16 अक्तूबर को दून में मुख्यमंत्री से मिल थे। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें