फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की पंचमी पर मां पूर्णागिरि धाम में पहुंचे पांच हजार से ज्यादा भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्रों में मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को नवरात्र की पंचमी पर करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी के दरबार में मत्था टेक मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के पहले दिन से ही उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई थी, जो अब भी लगातार बनी हुई है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालु यूपी के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, पूरनपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर आदि क्षेत्र के आ रहे हैं।
मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि दर्शन के लिए रहे श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराया जा रहा है। पुलिस कर्मी और मंदिर समिति के स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ दर्शन की व्यवस्था में लगे हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए भी मंदिर समिति ने अपने स्तर से स्वयंसेवक तैनात किए हैं। इधर नेपाल सीमा सील होने से श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। शारदा स्नानघाट में डुबकी लगाकर श्रद्धालु यहीं से बाबा सिद्धनाथ की आराधना कर मां पूर्णागिरि की यात्रा पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें