चंपावत। कोरोना के चलते टले व्यापार मंडल के चुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। व्यापार मंडल की सदस्यता के लिए चल रहे अभियान में 350 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। चुनाव को लेकर 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के कार्यालय में अहम बैठक होगी।
व्यापार मंडल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण दत्त गड़कोटी ने बताया कि सदस्यता अभियान 15 अक्तूबर तक होगा। फिलहाल सदस्यता प्रमुख प्रकाश तिवारी, सतीश जोशी, अमरनाथ सक्टा और नवल जोशी इस काम में जुटे हैं। बताया गया कि व्यापारियों का पंजीकरण 15 अक्तूबर के बाद नहीं होगा। चंपावत नगर व्यापार मंडल के चुनाव नवंबर के शुरू में होने की संभावना जताई गई है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से हुए भारी नुकसान के बावजूद अभी तक किसी तरह की सरकारी मदद नहीं दी गई है।