फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में एक माह में खुलेगी पहली महिला बैंक शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ..........
विज्ञापन

अच्छी खबर:
लोहाघाट में एक माह में खुलेगी पहली महिला बैंक शाखा
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की इस शाखा में प्रबंधक से लेकर सभी कर्मी महिलाएं होंगी
फिलहाल डीसीबी की जिले में हैं आठ शाखाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। चंपावत जिले में बैंकिंग क्षेत्र में खुशखबरी है। कोरोना वायरस से लटकी जिले की पहली महिला बैंक शाखा अब जल्द ही खुलेगी। लोहाघाट में खुलने वाली इस शाखा के एक माह के भीतर खुलने की बात कही जा रही है। किसी भी बैंक की चंपावत जिले की यह पहली महिला शाखा होगी। इस शाखा की खास खूबी यह है कि इसमें प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। अलबत्ता खाते महिलाओं के अलावा पुरुषों के भी खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की पहली महिला शाखा लोहाघाट में खोले जाने का दो साल पूर्व निर्णय लिया गया था। इस शाखा को मौजूदा वित्त वर्ष के शुरू में खुलना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन और अन्य कारणों से ये कार्यक्रम लटक गया। अलबत्ता कोरोना काल में मिल रही रियायतों के चलते अब इस बैंक शाखा को नवंबर में खोले जाने की बात कही जा रही है। डीसीबी की लोहाघाट शाखा के प्रबंधक आनंद प्रकाश का कहना है कि अब इस शाखा को एक माह के भीतर शुरू कर लिया जाएगा। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत बताते हैं कि महिला शाखा का मकसद महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को सहज तरीके से बैंक से लेनदेन करने में मदद करना है। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की चंपावत जिले में आठ शाखाएं हैं। जिसमें 210 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें