फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन किमी डोली से पहुंची गर्भवती ने एंबुलेंस में जन्मा शिशु

Mon, 18 Dec 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बिनवाल गांव में एंबुलेंस में गर्भवती महिला गीता ने ​शिशु को जन्म दिया। संवाद
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी की एक गर्भवती महिला ने आपात सेवा 108 की एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। तीन किलोमीटर डोली के बाद महिला को एंबुलेंस से रीठा साहिब अस्पताल लाया जा रहा था। प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और वापस गांव चले गए।
विज्ञापन

लधिया घाटी के सड़क विहीन गोलडांडा गांव की गर्भवती महिला गीता देवी (25) के एकाएक तीव्र दर्द हुआ। पति तुलसी सिंह और गांव के लोग गर्भवती को गोलडांडा से तीन किमी डोली के सहारे बिनवालगांव तक लाए। यहां से एंबुलेंस में रीठा साहिब लाया जा रहा था। दो किलोमीटर दूर तेज दर्द होने पर चालक त्रिभुवन सिंह ने एंबुलेंस रोकी। एंबुलेंस के पैरा मेडिकल कर्मी संजय कुमार, आशा कार्यकर्ता रीता देवी ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। 108 सेवा के जिला समन्वयक कमल शर्मा का कहना है कि एंबुलेंस में इस साल नवंबर तक 41 शिशुओं का जन्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें