फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर ने जीता वाॅलीबाल प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 18 Dec 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में चार टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में जिला स्तरीय पुरुष ओपन वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय की ओर से कराई गई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में चंपावत, लोडाघाट, टनकपुर और पाटी की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला मैच लोहाघाट और टनकपुर के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच चंपावत और पाटी के बीच खेला गया जिसमें चंपावत ने पाटी को हराया। फाइनल मैच चंपावत और टनकपुर के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर ने 3-2 से जीत हासिल की। रेफरी संजय जोशी, अभिषेक रावत, कमल सिंह, अभिषेक रहे। वहां उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला समन्वयक प्रदीप बोहरा, महेंद्र सिंह बोहरा, मुन्ना, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें