पुलहिंडोला में आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता ग्राम प्रधान संगठन की टीम को पुरस्कृत करते बीडीओ
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के पुलहिंडोला खेल मैदान में ग्राम प्रधान इलेवन और खंड विकास अधिकारी कर्मचारी इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। ग्राम प्रधान इलेवन ने बीडीओ इलेवन को चार रन से पराजित किया।
शनिवार को मुख्य अतिथि बीडीओ अशोक अधिकारी ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। प्रधान इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीडीओ इलेवन 153 रन ही बना सकी।
शिवन ने 81 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर पवन धौनी, पंकज धौनी रहे। इस मौके पर राहुल पांडेय, देवेंद्र सौन, युगल किशोर धौनी, प्रदीप कुंवर, भीम पंत, संजय भट्ट, मोनू बिष्ट, बीओ जसवंत खड़ायत, नारायण सिंह कार्की मौजूद थे। संवाद