फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुल्ला के खेतसारी में जल्द बनेगा बिजली स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला के लोगों की लंबे समय से चली आ रही बिजली सब स्टेशन बनाने की मांग जल्द पूरी होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर विद्युत सब स्टेशन बनाने का शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन

गुमदेश क्षेत्र के पुल्ला में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। गुमदेश क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज और नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति न होने की समस्या से परेशान थे। जनप्रतिनिधियों की ओर से लोगों की दिक्कतों को सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने उठाया गया था। ऊर्जा निगम चंपावत के अधिशासी अभियंता वेगराज सिंह ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन बनाने का शासनादेश जारी हो गया है। इसके लिए राजस्व विभाग ने 10 नाली भूमि का चयन कर उर्जा निगम के नाम कर दी है। अब जल्द ही विद्युत सब स्टेशन निर्माण की कार्यवाही विभाग की ओर से की जाएगी।
इधर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि इस पर खुशी जताते हुए बताया कि 11 फरवरी को सीएम के लोहाघाट आगमन पर गुमदेश क्षेत्र के लोग सीएम का आभार व्यक्त करेंगे। ग्राम प्रधान संजय पांडेय, मदन ओली, मदन मोहन कलौनी, युगल धौनी, लक्ष्मण भंडारी आदि ने सीएम धामी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें