फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महाविद्यालय में स्थानीय युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Fri, 02 Feb 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी। पाटी महाविद्यालय में स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार का फरवरी के अंतिम सप्ताह में 12 दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल अधिकारी ऋतु ने बताया कि देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पाटी महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय युवा उद्यमियों, मुक्त विश्वविद्यालय और पाॅलीटेक्निक, आईटीआई संस्थानों के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


पाटी महाविद्यालय में बने उद्यमिता विकास का लक्ष्य स्थानीय युवाओं में उद्यमिता की जागरूकता लाना है। उन्होंने ने बताया कि 12 दिनी उद्यमिता कार्यक्रम में 18 से 45 वर्ष के इच्छुक उद्यमिता सोच रखने वाले युवाओं को भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद की ओर से जानकारी दी जायेगी। इस दौरान 60 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को महाविद्यालय में आधार कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र और बैंक पासबुक छायाप्रति जमा करना अनिवार्य है। देवभूमि उद्यमिता योजना में महाविद्यालय के जगत सिंह बिष्ट, प्रवीण कुमार, शिवानी कर्नाटक और अल्का आर्या शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें