फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : बुंगा कमलेख गांव में होगा 4.50 मेगावाट बिजली का उत्पादन

विज्ञापन
कमलेख क्षेत्र में बिजली उत्पादन को लेकर मशीनों की फिटिंग का कार्य जारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा प्रदेश में बिजली की खपत पूरा करने और ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश भर में जगह-जगह सोलर प्लांटों की स्थापना की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में ऊर्जा संकट को कम करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश भर में 200 मेगावाट बिजली उत्पादन की सोलर पावर योजना के तहत चंपावत जिले के खेतीखान क्षेत्र की कमलेख ग्राम पंचायत में 4.50 मेगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा निगम की ओर सेेेेेे दिल्ली की तीन फर्मोें के साथ अनुबंध किया गया है। इसके तहत तीनों फर्मों की संयुक्त एसकेजी कंपनी की ओर से 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस प्लांट से उत्पादित बिजली को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन खरीद लेगा।
इसके लिए ऊर्जा निगम और कंपनी के बीच 25 साल का अनुबंध किया गया है। कंपनी की ओर से ग्रामीणों की 14 हेक्टेयर जमीन को 30 वर्षों की लीज पर लिया गया है। कंपनी की ओर से ग्रामीणों को 30 वर्षों तक लीज केे किराए का भुगतान किया जाएगा। सोलर पावर प्लांट के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराने वाले प्रकाश सिंह आदि किसानों का कहना है कि कंपनी की ओर से बिजली उत्पादन के लिए उनकी भूमि को लीज पर लिया गया है जिसमें सोलर पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट का कार्य शुरू होने के साथ ही 30 से अधिक स्थानीय महिलाओं और पुरुषों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के खेतीखान के निकट कमलेख गांव में तीन फर्मों की ओर से ग्रामीणों की 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में सोलर प्लांट की स्थापना की जा रही है। इसमें 4.50 मेगावाट की ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। अनुबंध के मुताबिक बाजार दरों पर बिजली की खरीद की जाएगी। एसके गुप्ता, ईई, ऊर्जा निगम, चंपावत।
33 केवी लाइन के जरिए ग्रिड को की जाएगी आपूर्ति
चंपावत। कमलेख में सौर उर्जा के माध्यम से उत्पादित बिजली को 33 केवी लाइन के माध्यम से ग्रिड जोड़ा जाएगा जिससे जिले में बिजली की खपत पूरी होने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। संवाद

चंपावत के खेतीखान क्षेत्र के कमलेख में बिजली उत्पादन के लिए लगाया गया सोलर पावर प्लांट।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें