फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित किया

Fri, 20 Jan 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट के ठाड़ाढूंगा में मतदान करने का संकल्प लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श थाना लोहाघाट में पुलिस कर्मियों को मतदाता जागरूक अभियान के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोहाघाट, पंचेश्वर, पाटी और रीठा साहिब के थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


लोहाघाट के थानेदार डीएल वर्मा की अध्यक्षता में पुलिस की ओर से चुनाव सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल और दरोगा ललित मोहन पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए आगे आना होगा।

उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ रह रहे परिजनों से भी मतदान करने की अपील की। चुनाव के दौरान बूथ पार्टियों और सेक्टर पार्टियों में कर्मियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर रीठा साहिब के थानेदार लक्ष्मण सिंह, पाटी के विनोद यादव, पंचेश्वर के जनार्दन भट्ट, एसआई कृष्ण गिरि, धीरज वर्मा, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



लोगों को बताई मत की महत्ता
ठाड़ाढुंगा मुहल्ले में ग्रीन प्लस सोसाइटी ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। लोगों को प्रेरित करने के लिए 90 वर्षीय आमा कुंती देवी मौजूद थीं। उन्होंने मतदान का महत्व बताया। सोसाइटी की अध्यक्ष चंद्रा पुनेठा के नेतृत्व में जिला बार संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट और सोसाइटी के निदेशक एडवोकेट विपिन पुनेठा ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोगों को चुनाव में मतदान के दिन शत-प्रतिशत मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। कहा कि मतदान हर किसी व्यक्ति का अधिकार है। इस दौरान मुहल्ले की महिलाओं ने एकमत होकर मतदान करने और मतदान के लिए जन-जन तक जागरूकता संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ललिता वर्मा, पुष्पा ढेक, बालेश गहतोड़ी, ममता बिष्ट, सीता गहतोड़ी, सरस्वती देवी, डिकरी देवी, माधवी देवी, गायत्री गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें