पुलिस कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस लाइन परिसर और आसपास के एरिया में पुलिस कर्मियों ने सफाई की मुहिम चलाई गई। पुलिस कर्मियों ने नाले और नजदीक के मैदान की गंदगी दूर करने के अलावा पॉलिथीन आदि एकत्र की।
2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू स्वच्छ भारत मिशन के बाद से यह पुलिस लाइन में चलाया गया आठवां अभियान था। सफाई अभियान में प्रतिसार निरीक्षक रतनमणि पांडेय, दरोगा पीतांबर भट्ट, लाइन मेजर दामोदर कापड़ी, कुंवर राम, प्रकाश चंद आदि शामिल थे।