फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से संबंधित दवाओं पर शिकंजा कसेगी पुलिस

Sat, 20 Jan 2018 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में क्राइम बैठक में निर्देश देते एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि अवैध नशाखोरी के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर अंकुश लगाएगी। शनिवार को  हुई मासिक अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए औषधि निरीक्षक के साथ मिलकर पुलिस हर पखवाड़े मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करेगी। उन्होंने स्कूलों के समीप बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू आदि की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने, अपराधों पर रोकथाम करने के लिए गश्त बढ़ाने, अजनबी व बाहरी लोगों के सत्यापन के काम को नियमित रूप से करने और महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों में विभागीय अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता दिखाने की हिदायत दी है। व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, बैंक, मुख्य चौराहों में सीसीटीवी लगाने के संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। एसपी ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाने को कहा। इस दौरान सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में सीओ पीएस कफलिया व आरएस रौतेला, स्थानीय अभियोजन इकाई के निरीक्षक एएस गुंज्याल, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, कोतवाल सलाउद्दीन खान, बीएस बृजवाल, अरुण वर्मा, लक्ष्मण सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, मनीष खत्री आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

सम्मानित किए गए पुलिस कर्मी व स्थानीय नागरिक
डीएम डॉ.अहमद इकबाल व एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 300 रुपये की नकद धनराशि से सम्मानित किया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत बरामदी के लिए टनकपुर के दरोगा मनोज कुमार, मोहन भट्ट, हेम चंद्र, हरीश कैड़ा, टनकपुर के अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह, जसवंत राणा व गिरीश बिष्ट को सम्मानित किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने में विजय वर्मा, दिनेश पांडेय, नवीन जोशी, भुवन बोहरा व हेमलता पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें