फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं रामू के परिजन

Sat, 20 Jan 2018 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में एसपी से मुलाकात करते जिला पंचायत अध्यक्ष और मृतक रामू के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। देवीधुरा में हुए बहुचर्चित रमेश उर्फ रामू चम्याल हत्याकांड की पुलिस द्वारा की गई जांच से रमेश उर्फ रमेश चम्याल के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई जांच पर सवाल उठाते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने, हत्या करने में लिप्त अन्य लोगों को पकड़ने की मांग उठाई है। 

शनिवार को रामू के परिजनों, स्थानीय लोगों व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तम देव, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा आदि ने एसपी को ज्ञापन देकर इसकी उच्चस्तरीय जांच करने की मांग उठाई। परिजनों ने रामू की हत्या करने में अन्य लोगों की संलिप्त होने का अंदेशा भी जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए रामू के भाई त्रिभुवन चम्याल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पोस्टमार्टम होने से पूर्व 16 से 18 घंटे पूर्व रामू ने दम तोड़ने का जिक्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक रामू का शव को कलमठ में डालने से पूर्व कहां रखा गया था, यह एक अहम सवाल बना हुआ है।  रामू के परिजनों ने अपनी जान का भी खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। रामू के परिजनों ने एसपी के अलावा डीएम डॉ.अहमद इकबाल से भी मुलाकात कर अपनी शिकायत की। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने 18 जनवरी की सायं हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें