फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हड़ताल के कारण तीन माह से नहीं बंटा टेक होम राशन

Wed, 13 Mar 2024 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिले की आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डटी हैं। हड़ताल के चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब तक जनवरी से टेक होम राशन नहीं बंट पाया है। इस कारण नौनिहालों और गर्भवतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में पूजा भट्ट, राजेश्वरी, सविता बोहरा, बीना पांडेय, लक्ष्मी जोशी, शशि प्रभा, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी आदि शामिल रहीं।
इधर टनकपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन तहसील परिसर में जारी रहा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष गीता चंद, ब्लाक प्रभारी सरोज मौनी, संगठन मंत्री गोविंदी पंत, कोषाध्यक्ष नीरू बिष्ट, सचिव किरन भटट, उपाध्यक्ष गोविंदी मेहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें