चंपावत में चल्थी चौकी पुलिस की ओर से चरस सहित दबोचा गया आरोपी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चल्थी चौकी पुलिस ने 160 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान सूखीढांग-श्यामलाताल तिराहे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजय नाथ निवासी बजीरपुरा थाना हरिपर्वत जिला आगरा के कब्जे से 160 ग्राम चरस बरामद की गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद, कांस्टेबल राकेश मुरारी और भुवन वर्मा आदि शामिल रहे।