फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में छह दिन बाद शुरू हुए अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार करतें लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.ललित म? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में 30 अगस्त से लटका ताला बृहस्पतिवार को खुल गया। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ललित मोहन रखोलिया के आने के बाद अल्ट्रासाउंड परीक्षण शुरू हुए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 18 गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड के अलावा 13 अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड परीक्षण हुए। जिला अस्पताल में छह दिन बाद फिर से शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा से लोगों को राहत मिली है। अल्ट्रासाउंड परीक्षण होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही दूरदराज के गांवों से भी लोगों ने अस्पताल में दस्तक देनी शुरू की।
जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट द्वारा 29 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद से यहां अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो रहे थे। इस वजह से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को भारी दुश्वारी हो रही थी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ललित मोहन रखौलिया को हफ्ते में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में उन्होंने अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रखोलिया हर बुधवार को पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड करते हैं।

चंपावत जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में नंबर का इंतजार करतीं दूरदराज से आईं महिलाएं।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड परीक्षण के लिए इंतजार करतीं महिलाएं।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें