फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो 610 ग्राम चरस सहित दो अभियुक्त दबोचे

विज्ञापन
पाटी क्षेत्र में कनवाड़बैंड के पास 3 किलो 610 ग्राम चरस के साथ दबोचे गए हरियाणा के दो आरोपी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन किलो 610 ग्राम चरस के साथ दो हरियाणा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार थाना पाटी पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम चेकिंग के दौरान कनवाड़ बैंड के समीप सफेद रंग की कार (एचआर 29 एएफ 5741) की तलाशी ली। तलाश में कार में सवार प्रवीण कुमार (29) निवासी ग्राम सिंघवा राघो, जिला हिसार (हरियाणा) के कब्जे से दो किलो 150 ग्राम और उसके साथी नरेश कुमार (30) निवासी समैण, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के कब्जे से एक किलो 460 ग्राम चरस बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20/32/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चरस तस्करी में उपयोग में लाए गए वाहन को सीज कर दिया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल, रणजीत सिंह, दीपक प्रसाद, विनोद कुटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भांग की खेती करने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में नैनीताल पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। कहा कि भांग की खेती करना प्रतिबंधित है। पुलिस द्वारा भांग की खेती करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिस व्यक्ति के खेत में भांग की खेती की गई है उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
एक साल में पकड़ी जा चुकी है 50 किलो चरस
जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते एक वर्ष में 50 किलोग्राम चरस पकड़ी है। जिले में लगातार चरस बरामदगी और भांग की खेती पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से पुलिस अधीक्षक को सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें