चंपावत के अमकडिय़ा गांव में नवदंपती से नशामुक्ति का संकल्पपत्र भरवाते शिक्षक सामश्रवा आर्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले की सिप्टी न्याय पंचायत की अमकड़िया ग्राम पंचायत में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत नवदंपती सहित युवाओं से नशामुक्ति के संकल्पपत्र भरवाए गए।
अभियान के तहत पीएलवी प्रकाश जोशी शूल और शिक्षक सामश्रवा आर्य ने देवी दत्त भट्ट एवं पुष्पा देवी की पुत्री भावना के विवाह अवसर पर भावना और उसके पति रमेश चंद्र के साथ ही 20 से अधिक युवाओं को जीवन में नशे से दूर रहने, बेटी बचाने और उसे मान सम्मान देने की शपथ ग्रहण कराई। बरातियों और घरातियों ने इस पहल की सराहना कर बच्चों और युवाओं के नैतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर विद्याधर भट्ट, नारायण दत्त शर्मा, प्रेम भट्ट, सुनील कुमार, कमल भट्ट, दीपक चंद्र, गंगा देवी, महेश्वरी देवी, हीरा देवी, सुनीता आदि रहे। (संवाद)