25 हजार रुपये के चेक के साथ टिहरी लेक फेस्टिवल में हुई माउंटेन ट्रेल के विजेता चंपावत जिले के दीपक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत हुई माउंटेन ट्रेल बाइकिंग (एमटीबी) में चंपावत जिले ने दमदार प्रदर्शन किया। 70 किलोमीटर की माउंटेन ट्रेल बाइकिंग में लोहाघाट के दीपक मेहता विजेता बने। उन्होंने दो घंटे 40 मिनट में इस दूरी को पूरा किया।
16 फरवरी को हुई इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने विजेता दीपक को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इससे पूर्व भी दीपक मेहता बाइकिंग की कई प्रतियोगिता अपने नाम कर चुके हैं। पिछले साल अक्तूूबर में उन्होंने पिथौरागढ़ में हुई प्रतियोगिता जीती। नवंबर 2020 में कनलगांव से दुधपोखरा तक 5.300 किलोमीटर की बाइकिंग रेस 18 मिनट 10 सेकेंड में पूरी कर जीत चुके हैं।