फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 18 Sep 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यक्ष गो​विंद वर्मा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वच्छता ही सेवा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवा कल्याण विभाग चंपावत और लोहाघाट बैडमिंटन क्लब ने संयुक्त रूप से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। रामलीला मैदान बैडमिंटन हॉल में में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों के 50 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक एकल में आदित्य तड़ागी, अंकुर जोशी, रवि जोशी, अंडर-17 बालक में रनवीर ढेक, आशुतोष उप्रेती, अमृत चौधरी, पुरुष एकल वर्ग में राहुल खर्कवाल, रियांशु बोहरा, आयुष पुजारी पहले तीन स्थान पर रहे। पहले दो स्थान में रहे खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल में शंकर सिंह व पंकज वर्मा, नरेंद्र मलवाल व ऋषभ साह, प्रमोद चंद व रवीश भट्ट और देवेश मेहता, अतुल ढेक की जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, गोविंद बोहरा, पंकज वर्मा, शंकर सिंह, अंकित उनियाल, अनिरुद्ध पुनेठा, चंद्र किशोर पांडे, तरुण, कमलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें