फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 50 लाख रुपये खर्च कर बनी पेयजल योजना, फिर भी प्यासे हैं सिमलखेत के ग्रामीण

Thu, 18 Sep 2025 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सिमलखेत में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर जल निगम के अ​धिकारियों को निर्देश देते जिला पंचायत अ
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने अपने गृह क्षेत्र सिमलखेत का दौरा किया। इस दौरान लाखों रुपये लागत से बनी पेयजल योजना से ग्रामीणों को पानी न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पूर्व में करीब 50 लाख रुपये लागत से पेयजल योजना बनाई थी। लेकिन एक साल में ही यह है क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने ग्रामीणों को पेयजल न मिलने पर जल निगम के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। प्रधान रेखा देवी ने कहा कि लाखों रुपये से पेयजल योजना बनने के बाद भी ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। अध्यक्ष अधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एक माह के भीतर पेयजल योजना को ठीक कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा गांव-गांव में पानी पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता बीके पाल ने बताया योजना अभी निर्माणाधीन है। करीब एक वर्ष तक योजना से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की गई। कुछ समय पूर्व योजना क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे ठीक करने के साथ शेष बचे कार्य भी जल्द पूरा कर लिए जाएंगे। इस दौरान दीवान सिंह, भवान सिंह, बहादुर सिंह, बीरबल सिंह, देव सिंह, बिशन सिंह, हयात बिष्ट, कृष्ण सिंह, दिलीप बिष्ट, कल्याण सिंह, शंकर सिंह और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें