विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण का संदेश देते मैक्सटन स्कूल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में 20 पौधों का रोपण किया। प्रवक्ता सुनील कुमार की अध्यक्षता में पौधरोपण करने के बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें गुंजन मेहता और पूजा जोशी प्रथम, ज्योति टम्टा और भावना जोशी द्वितीय, सुनीता बोहरा और अमीषा टम्टा तृतीय स्थान पर रहीं। वहां डॉ. पीएन श्रीवास्तव, डॉ. जेडी जोशी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. धीरज, हेम चंद्र, छात्रा भावना पांडेय और कविता महर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
बनबसा (चंपावत)। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में बच्चों को पृथ्वी का महत्व बताते हुए उसे प्रदूषण से मुक्त रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
शिक्षिका रितिका कश्यप ने ग्लोबल वॉर्मिंग के बारे में बताते हुए कहा कि पॉलीथीन का प्रयोग कम कर, वृक्ष लगाकर अपने आसपास वातावरण स्वच्छ रखकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। छात्रा दिव्या भंडारी ने कविता पाठ सुनाकर पृथ्वी की पीड़ा पर प्रकाश डाला। दिव्या की कविता की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहना की। वहां प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।