फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पाटी में 19 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 22 Apr 2019 11:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
झुलसा नेपाली मजदूर सूरज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार देर शाम बिजली गिरने से पाटी क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। वहीं ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई। इसके अलावा काफी लोगों के घरों के बिजली उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। रविवार शाम से ठप बिजली को सोमवार दोपहर दो बजे बाद सुचारू किया जा सका। 

विज्ञापन


ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर बसंत गहतोड़ी का कहना है कि बिजली से ट्रांसफार्मर, बिजली लाइन सहित कई उपकरणों को नुकसान हुआ। साथ ही क्षेत्र के बड़े हिस्से की रविवार शाम सात बजे बिजली आपूर्ति भी ठप हुई जिसे काफी मशक्कत के बाद पूरे 19 घंटे बाद सोमवार दोपहर दो बजे सुचारू किया जा सका। वहीं बिजली की चपेट में आने से पाटी के झलकपुर गांव में जशोधर भट्ट के घास के दो लुट्टे जल गए। 

मोबाइल पर बात कर रहा नेपाली मजदूर झुलसा, रेफर  
पाटी (चंपावत)। बिजली गिरने से एक नेपाली मजदूर सूरज (26) बुरी तरह झुलस गया। देवलबैंड से रीठा की सड़क में काम करने के लिए यहां आया नेपाली मजदूर रविवार शाम को सड़क किनारे बनाई झोपड़ी में फोन चार्जिंग पर लगा कर बात कर रहा था।
विज्ञापन


तभी बिजली की गर्जना से धमाकेदार आवाज हुई और मजदूर के हाथ, पांव, छाती सहित शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। अन्य साथी नेपाली मजदूरों ने देवीधुरा छात्रसंघ के नेता अमित लमगड़िया के सहयोग से प्राथमिक इलाज के बाद सूरज को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें