फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज भंडारण से आसपास के लोग परेशान, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ में खनिज भंडारण के दौरान होने वाली ध्वनि लोग प्रदूषण की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया है। बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ध्वनि प्रदूषण की समस्या से अवगत करा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बिष्ट सर्विस स्टेशन के पीछे कुछ खनन कारोबारियों ने प्लॉट किराए पर लेकर खनिज भंडारण किया है।
विज्ञापन

वाहनों की लगातार आवाजाही और खनिज सामग्री उतारते और भरते समय पैदा हो हो रहे ध्वनि प्रदूषण से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ध्वनि प्रदूषण से मानसिक तनाव के साथ ही धूल से लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं जेसीबी मशीनों ने खनिज सामग्री की लोडिंग, अनलोडिंग से पैदा हो रही कंपन से मकानों को खतरा पैदा हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में दीपक बिष्ट, पूरन पांडेय, गणेश सिंह, चंदन सिंह, किशोर नेगी, हिमांशु मेहरा, मदन मोहन, दीपक भंडारी आदि हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें