चंपावत/टनकपुर/बनबसा। जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक के निर्देश पर कुमाऊं सह प्रभारी और पालिका के सभासद मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में जीआईसी में संचालित हो रहे टीकाकरण केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा बेहतरीन कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज जोशी, सचिन पांडेय, गौरव कलौनी, उत्तम ओली, पंकज गिरी आदि रहे। टनकपुर में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ को प्रतिक चिह्न भेंट किए।
इस दौरान अस्पताल से घर लौट रहे मरीजों के तीमारदारों को भी प्रोटीन पाउडर भेंट किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, नगर अध्यक्ष हंसा जोशी, अक्षत अग्रवाल, नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, युवा मोर्चा के गौरव कुमार, मुनीष वाल्मीकि, सभासद कपिल उप्रेती आदि थे। बनबसा में वरिष्ठ भाजपा नेत्री हेमा जोशी ने टीकाकरण केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन कराने के साथ फल, सैनिटाइजर और मास्क बांटे। इस मौके पर डॉ. दानिश, फार्मेसिस्ट अमित जोशी, हेल्थ सुपरवाइजर गणेश चंद, भावना, देवकी, संजय सामंत, पुष्पा आदि थे।