फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण को लेकर कांग्रेस ने तहसील में किया प्रदर्शन

Tue, 28 May 2019 12:06 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के विरोध में टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम दयानंद सरस्वती को कुमाऊं आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में नजूल भूमि का समाधान न होने तक प्राधिकरण के नियमों में शिथिलता बरतने या फिर नजूल भूमि का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कांग्रेसियों ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और फिर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि विकास प्राधिकरण के कारण क्षेत्र में लोगों को भवन निर्माण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विभागों से एनओसी लेनी पड़ रही है, जबकि क्षेत्र में सत्तर प्रतिशत से अधिक भूमि नजूल भूमि हैं। जिस कारण एनओसी लेने और भवन का नक्शा पास कराने में भूमि बाधक बन रही है।

ऐसी स्थिति में भवन निर्माण कर रहे लोगों को विभाग द्वारा नोटिस थमाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया जा रहा है और सरकार की नीतियों से जनता का विश्वास उठ रहा है। उन्होंने नजूल भूमि की समस्या का शासन से निराकरण होने तक विकास प्राधिकरण को लेकर अन्य समाधान निकालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में अनिल प्रसाद सिन्हा, देवेंद्र सिंह, सूरज बोहरा, अशोक मुरारी, सूरज मिश्रा, स्वीटी सिंह, सूरज बोहरा, गजेंद्र पाल, शुभम सिंह, भीम सिंह, गोपाल बिष्ट, पंकज कुमार, सोनू प्रजापति, फैसल सिद्दीकी, मनीष अरोड़ा, इंद्रदीप आर्या आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें