फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमेल के लोगों ने खाली सिलिंडर संग किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चौमेल क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से भड़के ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते ह - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के चौमेल क्षेत्र में दो महीनों से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने खाली गैस सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन कर जल्द रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे सोनू कठायत, अर्जुन सिंह, दीपक राम, विजय सिंह, संजय राम, कमल सिंह आदि का कहना था कि सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोहाघाट गैस एजेंसी प्रबंधक कीर्ति मुरारी का कहना है कि प्लांट से ही गैस की आपूर्ति कम हो रही है, जल्द ही चौमेल में गैस का वाहन भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

खेतीखान में गैस सिलिंडर के लिए हाहाकार
चंपावत। पाटी ब्लॉक के खेतीखान क्षेत्र में भी रसोई गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई से सिलिंडर की आपूर्ति करने वाले ट्रक के नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। 13 किमी दूर लोहाघाट से सिलिंडर लेने में भाड़े में 250 रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन खर्कवाल, उपाध्यक्ष डिगराज सिंह, महामंत्री महेश चंद्र, सचिव पंकज, कोषाध्यक्ष नवीन वर्मा ने तुरंत सिलिंडर आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें