चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में चंपावत जिला प्रथम स्थान पर रहा है। इस दौरान चंपावत जिले में अधिक से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा और सुना। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के हर वर्ग के व्यक्ति की बात कही।
मन की बात के जिला संयोजक मुकेश कलखुड़िया ने बताया कि बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम को आयोजित करने में जिला पहले स्थान पर रहा है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह धरातल पर दिखने लगा है। मन की बात में पहले स्थान पर आने पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, सुनील पुनेठा, कृष्णा जोशी, गोविंद सामंत ने खुशी जताई है। संवाद