फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी के लिए लोगों ने अवैध रूप से बिछा दी पाइप लाइन

Wed, 03 Apr 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर के लिए फोर्ती गधेरे से बनी पेयजल योजना के ऊपर से अवैध तरीके से लोगों द्वारा बिछाई ग
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लिए फोर्ती के टंकी खोला गधेरे से बनी पेयजल योजना के ऊपर कुछ लोगों की ओर से अवैध रूप से अपनी पाइप लाइन बिछाने पर जल संस्थान ने गहरी नाराजगी जताई है। जल संस्थान ने दो दिन के भीतर योजना के ऊपर से बिछाई गई पाइप लाइनों को हटाने की हिदायत दी है। पाइप लाइन न हटाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि फोर्ती के टंकी खोला गधेरे से पूर्व में लोहाघाट नगर के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। योजना के ऊपर से करीब 10 लोगों ने अवैध रूप से अपनी पाइप लाइन बिछा दी है। इससे नगर की पेयजल योजना प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति के अवैध रूप से पाइप लाइन बिछाने से नगर की पेयजल योजना में प्रतिदिन करीब 25 हजार लीटर पानी की कमी हो गई है जिससे नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सहायक अभियंता ने दो दिन के भीतर अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइन को स्वयं हटाने की अपील की है। चेतावनी दी कि यदि पाइप लाइन नहीं हटाई गई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के साथ पाइप को जब्त कर लिए जाएंगे। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें