फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे से आस लगाए हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य स्थापना से दो दिन पूर्व जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से लोग काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। खासकर उन्हें स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बेहतरी की आस है। वैसे मौजूदा भाजपा सरकार में साढ़े तीन साल में सीएम द्वारा की गई कुल 96 घोषणाओं में से सिर्फ 15 ही पूरी हो सकी हैं।
विज्ञापन

सीएम रावत का चंपावत और लोहाघाट का दूसरा दौरा है। चंपावत शरदोत्सव के दौरान फरवरी में सीएम ने 116.26 करोड़ रुपये का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। उस वक्त सूखीढांग-डांडा-मीडार मोटर मार्ग के डामरीकरण और चंपावत में मल्टीस्टोरी पार्किंग को लेकर खास प्रगति नहीं हुई है। वैसे पूर्व के कई मुख्यमंत्रियों के कई एलान अभी अमली जामा नहीं पहन सके हैं। 2015 में बाराकोट ब्लाक को पहली 108 एंबुलेंस देने, 2013 में लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय खोलने, 2011 में पाटी में आयुष कॉलेज खोलने, चंपावत में स्टेडियम सहित कई घोषणाएं अभी तक मूर्त रूप नहीं ले सकी हैं।
अलबत्ता शनिवार को लोग सीएम से बेस अस्पताल और पशु कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत आज चंपावत में
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सात नवंबर को चंपावत जिले के दौरे पर हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि सीएम सुबह सवा दस बजे फोर्ती खेल मैदान में बने हेलीपैड में उतरेंगे। साढ़े दस बजे लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण और विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 11.45 बजे से राजकीय पशु प्रजनन क्षेत्र नरियालगांव का मुआयना करेंगे। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक नरियालगांव में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
सीएम के दौरे को लेकर चर्चा की गई
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शनिवार कोे प्रस्तावित लोहाघाट दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजयुमो के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। एनेक्सी भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चर्चा की गई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक और कुमाऊं विभाग सह संयोजक मोहन भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय, चेयरमैन गोविंद वर्मा, जिला महामंत्री श्याम ढेक, नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा आदि मौजूद थे। संवाद
सीएम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मंडलायुक्त
चंपावत। मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी शनिवार को सीएम के चंपावत दौरे में शिरकत करेंगे। वह सात नवंबर को सुबह सात बजे से बनबसा से प्रस्थान कर चंपावत पहुंच कर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके अगले दिन आठ नवंबर को मंडलायुक्त नैनीताल को प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें