फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 13 करोड़ रुपये की योजना फिर भी लोग प्यासे

Thu, 08 Aug 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए 13 करोड़ की पंपिंग योजना बनाई गई है लेकिन उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर योजना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उडियारी के ग्रामीणों ने कहा कि 13 करोड़ रुपये की पंपिंग योजना का 2022 में संचालन शुरू हुआ। अब तक योजना से उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिस गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण हुआ वहीं के ग्रामीण पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। योजना का पानी चौकोड़ी के होटलों में दिया जा रहा है। विभाग पानी न आने का कारण पंप खराब होना बता रहा है लेकिन इन्हें ठीक करने के प्रयास नहीं किया जा रहे। देवेंद्र सिंह, दीपा देवी, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, बहादुर सिंह, गजेंद्र सिंह, आनंद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजते हुए योजना की जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें