फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो सौ खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Thu, 08 Aug 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरल चौड़ मैदान में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के तहत ब्लाॅक स्तरीय बालक और बालिका वर्ग के ट्रायल हुए। इस दौरान 14 से 23 साल में 200 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरल चौड़ खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में 14 से 17, 17से 19, 19 से 21 और 21 से 23 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि ब्लाॅक स्तर में 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि जो प्रतिभागी नहीं आए हैं, उनके लिए नौ अगस्त को रिर्जव डे रखा गया है। 10 अगस्त को समान अंकों वाले प्रतिभागियों के ट्रायल होंगे। योजना के तहत चयनित अंतिम 200 बालक और बालिकाओं को हर माह दो हजार रुपये और खेल उपकरण के लिए एकमुश्त दस हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें