फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट-टनकपुर एनएच बड़े वाहनों के लिए न खुलने पर नाराजगी

Mon, 23 Sep 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू न होने पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत धौन-दियूरी मोटर मार्ग बनाने, खतरा बने स्वांला की पहाड़ी को जल्द ठीक करने की मांग के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के दिशा निर्देशन में उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी दानू, महामंत्री विवेक ओली और कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि लोहाघाट-टनकपुर मार्ग पर स्वाला के पास हल्की बारिश में भी एनएच बंद होना आम बात है। एनएच बंद होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच में मालवाहक वाहनों का संचालन न होने से क्षेत्र में राशन, सब्जी आदि की दिक्कत होने लगी है। कहा कि एनएच में अधिकारी सड़क निमार्ण के वक्त से मलबे को निर्धारित डंपिंग जोन में न डालकर गधेरे में डाल रहे हैं। वनस्पतियों के साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान हो रहा है। वह मलबा एनएच से नीचे स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों को भी बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था सूखे के मौसम में कोई ट्रीटमेंट न कर अन्य स्थानों में बड़ी चौड़ी आरसीसी की दीवारों का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें