फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सूखीढांग के लोग पानी के लिए परेशान

Sun, 01 Sep 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित बमनजोल न्याय पंचायत के कई गांवों के लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां तीन वर्ष पूर्व बनाई गई सूखीढांग पंपिंग योजना भी फेल हो गई है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में भी पानी के लिए तरसना यहां के लोगों की मजबूरी हो गई है। यहां श्यामलाताल कांडा पंपिंग पेयजल योजना से पानी नहीं मिल रहा है और न तीन वर्ष पूर्व बनी सूखीढांग पंपिंग योजना सुचारू हो पा रही है। लोगों ने कहा कि आजादी के बाद से ही क्षेत्र में पानी की समस्या है। प्रशासन से लेकर शासन तक पत्र दिए लेकिन समस्या पत्रों तक ही सीमित रहे गई। तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति सूखीढांग के संयोजक पंडित शंकर जोशी ने कहा कि पानी की समस्या का समाधान करने की जरूरत है। हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। लोगों ने चंपावत पहुंचे सीएम को ज्ञापन देकर पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग है। ज्ञापन में एमसी चौड़ाकोटी, प्रकाश चंद्र, योगेश बिष्ट, हयात सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें