फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बसों के सेना भर्ती में जाने के चलते आठ रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन रहा ठप

Fri, 22 Nov 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट /चंपावत। पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना की भर्ती के चलते रोडवेज ने पिथौरागढ़ के लिए 13 बसें भेजीं जबकि मैदानी क्षेत्रों में सात रूटों पर बसों का संचालन हुआ। रोडवेज बसों को सेना भर्ती से युवाओं को लाने के लिए लगाए जाने पर आठ रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी दीपा वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पिथौरागढ़ से युवाओं को लाने के लिए 13 बसों को भेजा गया, जबकि देहरादून, बरेली दो-दो, काशीपुर, पोंटासाहिब, दिल्ली के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि बसों की कमी के चलते आठ रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। इसमें दिल्ली की चार, हल्द्वानी, ऋषिकेश, नैनीताल, गुरुग्राम रूटों का बसों का संचालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि भर्ती निपटने के बाद मैदानी क्षेत्रों के सभी रूटों पर नियमित बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर चंपावत मुख्यालय में यात्रियों को दिल्ली और देहरादून जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पिथौरागढ़ में चल रही भर्ती के चलते अधिकतर बसें टनकपुर तक जा रही हैं और वहां से वापस पिथौरागढ़ जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली, देहरादून जाने वाली बसों में सीधे सीट नहीं मिल पाई। घंटों इंतजार के बाद भी मायूसी हाथ लगी। रीना ने बताया कि वह सुबह 11 बजे से बस का इंतजार कर रही हैं लेकिन बस नहीं आई। वह करीब 12 बजे से टैक्सी से टनकपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें