फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: काला फीता बांधकर कार्मियों ने जताई नाराजगी

Thu, 21 Nov 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/ लोहाघाट/ बाराकोट/ पाटी। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व कर्मियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने कहा कि विभाग लंबे समय से कार्मिकों की मांगों को अनसुनी कर रहा है। इसका खामियाजा कार्मिकों को भुगतना पड़ रहा है। लोचन त्रिपाठी, कैलाश नाथ महंत, सोवन सिंह, मालविका पंत, महेंद्र नाथ, मनोहर लाल, सुरेंद्रनाथ, विकास वर्मा, गोपाल प्रसाद, नवल कालाकोटी, विमला जोशी, संदीप मेहता, शुभम जोशी, हिमांशु कॉलोनी ने विरोध प्रदर्शन किया।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहाघाट में दिनेश नाथ के नेतृत्व में बालेश गहतोड़ी, विपिन जोशी, हर्षित धौनी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी में प्रमोट टम्टा के नेतृत्व में बृजेश पांडे, ललित मोहन भट्ट, प्रियांशु गहतोड़ी, दीपक कुमार, सीतांशु त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत में राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में वीरेंद्र तड़ागी, उमेश देवलाल, वीरेंद्र पवार, सुधीर राणा, निर्मला भट्ट, रीता देउपा, बबली राणा, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय बाराकोट में संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में सुरेश भट्ट, हिम्मत सिंह,चंचल मेहता, गणेश दत्त जोशी ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों में किरन जोशी, हेमंत कुमार, सूरज तड़ागी, पप्पू चंद, मानस मेहरा, विक्रम सिंह, हैदर अली, बहादुर रावत, हिमांशु मुरारी आदि कार्मिकों ने काला पट्टी बांधकर विभाग और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें