फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप संभागीय निरीक्षक ने स्थानांतरण के बाद भी नहीं संभाला कार्यभार

Sat, 24 Aug 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उप संभागीय निरीक्षक ने चंपावत स्थानांतरण के बाद भी कार्यभार नहीं संभाला है। संभागीय कार्यालय के फिटनेस, वाहन जांच संबंधी आदि कार्य रुके हुए हैं। टैक्सी यूनियन और टैक्सी मालिकों ने उप संभागीय निरीक्षक कार्यालय में कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हम फिटनेस जांच और अन्य कार्यों के लिए आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी नहीं होने से काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

विगत एक सप्ताह से चंपावत का उप संभागीय निरीक्षक कार्यालय बिना आरआई के संचालित हो रहा है। चंपावत के आरआई संजय सैनी का तबादला रुद्रपुर हो गया था, लेकिन रुद्रपुर से स्थानांतरण होकर आए दूसरे आरआई मनोज त्यागी ने अभी तक तैनाती नहीं ली है। ऐसे में कार्यालय में वाहन संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। टैक्सी यूनियन का कहना है कि अगर फिटनेस, वाहन जांच आदि कार्य के लिए देरी शुल्क लिया गया तो वह इसका विरोध करेंगे। विभाग की लापरवाही का खामियाजा अगर टैक्सी वाहन चालकों को भुगतना पड़ा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चंपावत उप संभागीय कार्यालय में आरआई के आते ही वाहन जांच और अन्य कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें