बनबसा (चंपावत)। बनबसा के वार्ड संख्या चार में मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग ने अन्यत्र छोड़ दिया है। मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत थी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा तो लोगों ने राहत महसूस की।
वन बीट अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बनबसा वार्ड संख्या चार के लोगों ने मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना दी। सूचना के बाद पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के कर्मी मौके पर पहुंचे। किसी तरह चार फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। वन विभाग ने मगरमच्छ क्षेत्र से काफी दूर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जगह-जगह गहरे गड्डों में बरसाती पानी भरे होने से वहां मगरमच्छ होने की संभावना है। संवाद