बनबसा (चंपावत)। बनबसा मिनी स्टेडियम में महिला हॅाकी प्रशिक्षण अचानक बंद किए जाने से खिलाड़ी, खेल प्रेमी और अभिभावक भड़क उठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज बनबसा मिनी स्टेडियम में हाॅकी कैंप शुरू कराने की मांग की है।
बनबसा देशीफार्म निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन डीके भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि बनबसा में संविदा प्रशिक्षक मनीषा जोशी लंबे समय से किशोरी और युवतियों को हाॅकी का प्रशिक्षण दे रही थी। इसी बीच चंपावत खेल विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए प्रशिक्षण कैंप बंद कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल बनबसा मिनी स्टेडियम में पूर्व की भांति हॉकी प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की मांग की है। संवाद