फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्कूलों में सूखा और गीला कचरा निवारण के लिए किया जागरूक

Sat, 08 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच गीला और सूखा कूड़ा पृथक्करण और निवारण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। गीला और सूखा कूड़ा निस्तारण के लिए दो अलग-अलग गढ्ढे बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कूड़े के पृथक निवारण को लेकर पोस्टर, माॅडल के जरिए भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में गीला और सूखा कूड़ेदानों के लिए अलग अलग से गड्ढों का निर्माण किया। इसके अलावा स्कूली बच्चों की आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा बीनने वाले और छोटी कबाड़ की दुकान वाले वितरक के साथ बातचीत कराई गई। इससे बच्चों में गीला और सूखा कचरा पृथक्करण और निवारण की विधि को समझने में मदद मिली।
विज्ञापन

सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि आठ जून की स्कूली गतिविधियां और थीम कचरे का निवारण रखी गई है। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों में थीम के मुताबिक अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार की ओर से इस दौरान जारी कार्यक्रमों के लिए गूगल ट्रैकर का निर्माण किया गया है। इस पर सभी स्कूलों को पर्यावरण दिवस से ही दिवसवार संपादित की गई गतिविधियों को आख्या और फोटोग्राफ के साथ अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें