फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अराजक तत्वों ने जंगल में लगाई आग

Sat, 08 Jun 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट- चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में चौड़ी लिफ्ट योजना के पास जंगल में अराजकतत्वों ने लगाई आग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत मार्ग में चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के सामने अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। जंगल में आग लगने से भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने वनों में आग लगाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम लोहाघाट-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के सामने चीड़ के जंगल में तीन स्थानों पर कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी। तेज हवाओं के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग एनएच तक पहुंच गई। आग लगने से वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों आग पर नियंत्रण पाया। लोगों ने वनों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें