फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोरखानगर मोहल्ले का कूड़ा न उठने पर भड़के लोग

Mon, 08 Jan 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के गोरखानगर मोहल्ले में कूड़ा वाहन न आने पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र के गोरखानगर मोहल्ले से एक महीने से कूड़ा न उठने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर पालिका से कूड़ा निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व सभासद भुवन बहादुर के नेतृत्व में गोरखानगर के लोगों ने कूड़ा न उठने पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि करीब एक माह से उनके मोहल्ले में कूड़ा उठाने के लिए पालिका का वाहन नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर लगने के कारण दुर्गंध उठ रही है। वह समस्या के लिए नगर पालिका जाते हैं तो सुबह 11 बजे तक कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं मिलता है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पालिका की ईओ से वार्ता की है। ईओ प्रियंका रैकवाल ने बताया कि कूड़ा वाहन में तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक कराने के लिए बरेली भेजा गया है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर महेश थापा, शेखर सार्की, राजू सार्की, विनोद गोरखा, सचिन गोरखा, रुमा गोरखा, रंजना देवी, मनीषा देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें