फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हर घर जल हर घर नल योजना से गंदा पानी आने से भड़के लोग

Thu, 04 Apr 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई क्षेत्र में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण प्राकृतिक जल श्रोत से पानी ढोते हुए
विज्ञापन
प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुंई क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लिए करोड़ों की लागत से हर घर नल हर घर जल योजना से बनी पेयजल योजना से लगातार दूषित पानी आने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण योजना में घटिया पाइप लाइन बिछाने का आरोप लगाते हुए साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण गिरीश चंद्र, पार्वती देवी, हेमा देवी, ऊषा देवी आदि का कहना है कि सुंई क्षेत्र के लिए बनी नई पेयजल योजना से करीब पांच माह से दूषित लाल पानी आ रहा है जो पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी पीने से गांव के कई लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह छमनियां और गलचौड़ा स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर काम चला रहे हैं। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि योजना अभी ट्रायल में चल रही है। जल्द ही ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 04 एलएचजी 07 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें