फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हवाई सेवा ठप होने से लोगों में नाराजगी

Tue, 14 May 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हेरिटेज एविएशन की हल्द्वानी-चंपावत हेलीकॉप्टर सेवा ठप होने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि हेलीकॉप्टर से सफर बेहद आसान और सरल हो रहा था। किफायती दर पर हल्द्वानी से चंपावत और चंपावत से हल्द्वानी पहुंच रहे थे। अब सेवा बंद होने के बाद लोगों को फिर से सड़क मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। लोगों ने सरकार से फिर से नियमित हवाई सेवा शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
तीन बार हेलीकॉप्टर से चंपावत पहुंचा। बेहद कम समय में घर पहुंचने का एहसास अलग रहा। अब हवाई सेवा बंद होना चिंता का विषय है। - दीपक, स्थानीय, चंपावत।
कोट
हवाई सेवा बंद होना ठीक नहीं है। हवाई सेवा संचालन के दौरान स्वास्थ्य जांच के लिए हल्द्वानी, दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिला। - अमित, स्थानीय, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें