फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन के लिए जून में आंदोलन करने पर सफाई कर्मियों को भले ही मुकदमेबाजी झेलनी पड़ रही है, मगर इसके बाद से उन्हें हर माह नियमित रूप से वेतन मिल रहा है, लेकिन नवंबर में दिवाली से पूर्व वेतन को लेकर संकट बढ़ गया है। इस आशंका से ग्रस्त स्वच्छकों ने शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन करने के साथ ही दिवाली से पूर्व वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की धमकी दी है।
विज्ञापन


स्वच्छक संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि वेतन नहीं मिलने पर यहां के 20 कर्मियों के लिए दिवाली पर्व मनाना मुश्किल हो जाएगा। कर्मियों का कहना है कि तीन दिन पूर्व से अधिशासी अधिकारी से वेतन के लिए आग्रह किया गया है, मगर अब तक वेतन मिलना तो दूर, उन्हें दिवाली से पहले वेतन देने का आश्वासन भी नहीं मिला है। साथ ही आठ साल से बोनस नहीं मिलने पर भी कर्मियों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, बलराम, नितिन, विपिन, संजय, रोहित, राकेश, सोनू, राधा, बीना, आशा, राकेश, पूजा, उमेश, नरेंद्र, सरिता आदि शामिल थे।

वित्तीय संसाधनों की कमी के बावजूद पिछले कई महीनों से पालिका के सफाई कर्मियों को नियमित रूप से वेतन मिल रहा है। इस बार दिवाली पर्व के मद्देनजर उन्हें अगले तीन दिन के भीतर वेतन देने का प्रयास होगा। -प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें